लाइव न्यूज़ :

पुड्डुचेरी में कोरोना वायरस के 1819 नये मामले

By भाषा | Updated: May 5, 2021 14:56 IST

Open in App

पुड्डुचेरी पांच मई पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 1,819 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 65,117 हो गई।

पुड्डुचेरी, कराईकल, माहे और यनम समेत चारों क्षेत्रों में कुल मिलाकर 6893 नमूनों की जांच की गयी। केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 26.38 हो गयी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नये मामलों में पुड्डुचेरी में 1435, कराईकल में 182, यनम में 180 और माहे में 22 मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 18 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 88 हो गयी।

मरने वालों में 38 से 85 वर्ष की आयु के लोग शामिल थे।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 933 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। पुड्डुचेरी में कोरोना से ठीक होने की दर 80.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है।

प्रदेश में कोरोना के 11,717 उपचाराधीन मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के मुताबिक अब तक 32,541 स्वास्थ्यकर्मियों को जबकि 10,106 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

पुड्डुचेरी में एक मार्च से अब तक 1,54,462 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए