लाइव न्यूज़ :

PoK में सेना की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे 18 आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य आतंकियों के ठिकाने नष्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 09:04 IST

इस पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि एलओसी के नजदीक आतंकी शिविरों पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया गया कि अगर जम्मू कश्मीर में किसी भी तरह से घुसपैठ होगी तो हम जवाबी कार्रवाई करने के लिये तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेना प्रमुख ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय सेना की तरफ से की गई इस जवाबी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गयी है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सेना के गोला-बारूद और राशन डिपो को भी नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारतीय सेना की तरफ से की गयी जवाबी कार्रवाई में कम से कम 18 आतंकी मारे गये। भारतीय सेना ने तीन आतंकी शिविरों पर कार्रवाई की थी। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होने वाली इस कार्रवाई में 16 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गये थे। ये जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार है।

हालांकि सेना ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की इस जवाबी कर्रवाई में जैश ए मोहम्मद सहित अन्य आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद बयान दिया था कि सैनिकों की इस कार्रवाी में एक अन्य आतंकी कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है।

सेना प्रमुख ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय सेना की तरफ से की गई इस जवाबी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गयी है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सेना के गोला-बारूद और राशन डिपो को भी नष्ट कर दिया गया।इस पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि एलओसी के नजदीक आतंकी शिविरों पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया गया कि अगर जम्मू कश्मीर में किसी भी तरह से घुसपैठ होगी तो हम जवाबी कार्रवाई करने के लिये तैयार हैं।   

टॅग्स :एलओसीआतंकवादीभारतीय सेनाबिपिन रावतराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"