लाइव न्यूज़ :

यूपी के पीलीभीत में 10 श्रद्धालुओं की मौत, हरिद्वार से गंगा स्नान करा लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 7 अस्पताल में भर्ती, सीएम ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2022 10:13 IST

हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्दे घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ हैगाड़ी में 17 लोग सवार थे जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई बाकी 7 अस्पताल में भर्ती हैंयोगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह भीषड़ सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 4 बजे हरिद्वार से लौट रहा डीसीएम एक पेड़ से जा टकराया जिसके बाद उसमें सवार 17 लोगों में से 10 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद घायल सभी सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 2 को बरेली रेफर कर दिया गया। पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि घायलों और मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं बुधवार हमीरपुर में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। 

 बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। 

पीलीभीत हादसे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, जनपद पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। 

उधर, हमीरपुर जिले में बुधवार शाम एक लोडर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना  हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी।

पीलीभीत हादसे में मृतकों के नाम

मृतकलक्ष्मी (28) पत्नी संजीव निवासी गोला रचना (28) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोलासरला देवी (60) पत्नी लालमन शुक्ला निवासी गोलाहर्ष (16) पुत्र संजीव निवासी गोलाखुशी (2) पुत्री संजीव निवासी गोलासुशांत (14) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोलाआनंद (3) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोलालालमन (65) पुत्र नंदलाल निवासी गोलाश्यामसुंदर (55) पुत्र लालमन निवासी गोलाचालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोलाघायलशीलम शुक्ला (35) पत्नी श्यामसुंदर निवासी गोलासंजीव शुक्ला (35) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोलाप्रवीण (19) पुत्र कृपाशंकर निवासी गोलाप्रशांत (17) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोलाकृष्णपाल शुक्ला (33) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोलापूनम देवी (42) पत्नी कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)रिशु उर्फ यश त्रिवेदी (16) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)

टॅग्स :पीलीभीतउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटनाहमीरपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह