लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बनेंगे 18 नये थाने और 22 पुलिस चौकियां, कुशीनगर में खुलेगा पर्यटन थाना

By भाषा | Updated: September 14, 2022 21:45 IST

उत्तर प्रदेश में 18 नये थाने और 22 चौकियां बनाने का फैसला किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Open in App

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा मजबूत बनाने के लिये 18 नये थाने और 22 चौकियां बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा कुशीनगर में नया पर्यटन पुलिस थाना खुलेगा।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं और आम लोगों को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिये राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में 18 नये थाने और 22 चौकियां बनाने का निर्णय लिया है।

उन्‍होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) को जरूरी आदेश जारी कर दिये गये हैं। इसके अलावा प्रदेश के इन नये थानों और पुलिस चौकियों में जरूरी पदों के सृजन के बारे में अलग से निर्देश जारी किये जायेंगे।

गाजियाबाद में नया थाना

कुशीनगर में नया पर्यटन पुलिस थाना खुलेगा। गाजियाबाद जिले के मसूरी/कविनगर थाने के क्षेत्र को काटकर वेब सिटी के नाम से तथा विजय नगर थाने के क्षेत्र को काटकर क्रासिंग रिपब्लिक नाम से नये थाने बनाये गये हैं।

प्रसाद ने बताया कि अयोध्या के मवई थाने का क्षेत्र काटकर बाबा बजार नाम से नया थाना बनाया गया है। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में स्थापित पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर रहीमाबाद नाम से नया थाना बनाया गया है। प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में एयरपोर्ट थाने की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि अलीगढ़ में पांच, गाजीपुर में तीन और हरदोई तथा सीतापुर में दो-दो नयी पुलिस चौकियां खोली गयी हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद, आगरा, मथुरा, बहराइच, प्रयागराज, हरदोई, अमेठी, सीतापुर, उन्‍नाव, प्रतापगढ़ में एक-एक नयी पुलिस चौकी खोली जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह