लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 178 नए मामले

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 दिसंबर ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 178 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,51,752 हो गई। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,436 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य के 30 जिलों में से 12 में ये नए 178 मामले सामने आए और इनमें 37 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, खुर्दा अैर बरगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में अभी 1,898 लोगों का इलाज चल रहा है। रविवार को 233 लोगों के ठीक होने के बाद, राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,41,365 हो गई।

बुलेटिन ने बताया कि 178 नए मामलों में से खुर्दा में सबसे अधिक 85 और संबलपुर में 15 मामले सामने आए। रविवार को 55,574 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और राज्य में संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक करीब 2.84 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1.76 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?