लाइव न्यूज़ :

केरल में कांग्रेस के तीन सांसदों, दो विधायकों समेत 172 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: May 14, 2020 20:10 IST

कोरोना वायरस ने केरल के वायनाड जिला पुलिस को बुरी तरह प्रभावित किया है क्योंकि तीन पुलिसकर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस अधीक्षक सहित करीब 70 कर्मी पृथक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपलक्कड़ जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि संक्रमित पाए गए मलप्पुरम निवासी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों तक पृथक-वास में रहना होगा।जिला प्रशासन ने सांसदों टी एन प्रतापन (त्रिशूर), रम्या हरिदास (अलातुर), वी के श्रीकंदन (पलक्कड़) और विधायकों शफी परंबिल (पलक्कड़) और अनिल अकारा (वडक्कनचेरी) को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया है।

पलक्कड़: केरल में कांग्रेस पार्टी के तीन सांसदों और दो विधायकों समेत 172 लोगों को एहतियात के तौर पर गृह पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि इन लोगों के वालयार के उस व्यक्ति के संपर्क में आने का संदेह है, जिसे बाद में कोविड​​-19 से संक्रमित पाया गया। सूत्रों के अनुसार, पांच कांग्रेसी नेताओं, कुछ पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया कर्मियों सहित 172 लोगों को उस व्यक्ति के संपर्क में आने के संदेह में पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है।

वह व्यक्ति नौ मई को पड़ोसी तमिलनाडु से राज्य की सीमा को पार कर वालयार आया था। उसे बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कांग्रेस के पांच नेता नौ मई को वालयार जांच-चौकी पर मौजूद थे, जहां वे केरल सरकार पर देश और विदेशों में फंसे केरलवासियों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

वे उस दौरान सीमा पर फंसे लोगों से भी मिले थे। पलक्कड़ जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि संक्रमित पाए गए मलप्पुरम निवासी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों तक पृथक-वास में रहना होगा।

जिला प्रशासन ने सांसदों टी एन प्रतापन (त्रिशूर), रम्या हरिदास (अलातुर), वी के श्रीकंदन (पलक्कड़) और विधायकों शफी परंबिल (पलक्कड़) और अनिल अकारा (वडक्कनचेरी) को गृह पृथक-वास में जाने के लिए कहा है।  

इसके अलावा, कोरोना वायरस ने केरल के वायनाड जिला पुलिस को बुरी तरह प्रभावित किया है क्योंकि तीन पुलिसकर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस अधीक्षक सहित करीब 70 कर्मी पृथक हो गए हैं। मननथावाडी पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक आर इलांगो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने और अन्य पुलिसकर्मियों ने स्वयं को पृथक करने का निर्णय किया है क्योंकि वे थाने में कुछ अन्य सहयोगियों के साथ सम्पर्क में आये हैं।

 मननथावाडी पुलिस थाने में एक मामले के संबंध में एक व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसके नौ मई को कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद एक पुलिस उपाधीक्षक सहित 24 कर्मी तीन दिन पहले जांच के लिए अपने नमूने देने के बाद पृथक-वास में चले गए थे। 24 में से अभी तक 18 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और तीन कर्मी बुधवार को संक्रमित पाये गए। इसके बाद थाने को सेनेटाइज किया गया और इसे वस्तुत: बंद कर दिया गया है और इन कर्मियों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :केरलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील