राजस्थान के कोटा में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म
By भाषा | Published: May 22, 2021 08:44 PM2021-05-22T20:44:12+5:302021-05-22T20:44:12+5:30
कोटा (राजस्थान) 22 मई राजस्थान के कोटा शहर में एक 17 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चार माह की गर्भवती होने पर यह मामला सामने आया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस मामले में आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
कोटा शहर के तलेरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेश सिंह संधू ने बताया कि किशोरी के माता-पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उसने कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।