लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 17 नये मरीज, कुल मामले बढ़कर 1,28,680 हुए

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:46 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के केवल 17 नये मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में सोमवार को बताया कि संक्रमण के 17 नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले 1,28,680 हो गए हैं।

निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी के किसी भी चार क्षेत्र- पुडुचेरी, माहे, कराइकल और यनम क्षेत्र में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 1,870 बनी हुई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 304 बनी हुई है जिनमें से 54 का अस्पतालों में और बाकी 250 का घर में पृथकवास में इलाज चल रहा है।

श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,26,506 हो गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने अब तक 19.65 लाख नमूनों की जांच की है। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने की दर 1.34 प्रतिशत है जबकि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.31 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोविड-रोधी टीके की 11,76,677 खुराकें दी हैं जिनमें से 7,37,696 को पहली और शेष 4,38,981 को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए