लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 17 नए मामले

By भाषा | Updated: June 14, 2021 14:53 IST

Open in App

लेह, 14 जून लद्दाख में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में इस रोग से उबर रहे लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के 17 नए मामले सामने आये हैं, जबकि 105 मरीजों को अस्पताल छुट्टी मिल गई है।

लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार रविवार को कुल 17 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें 16 मामले लेह से और एक मामला करगिल से है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल 2,651 नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इनमें लेह से लिए गये 1,972 नमूने और करगिल से 679 नमूने शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों के साथ लद्दाख में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,561 हो गयी है। इनमें लेह से 16,161 और करगिल जिला से 3,400 मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 658 रह गयी है।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 महामारी से 197 लोगों की मौत हो चुकी है। लेह में 143 लोगों की और करगिल जिले में 54 लोगों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 105 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 18,706 हो गयी है, जो कुल मामलों का 94 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए