लाइव न्यूज़ :

मप्र में एक दिन में 16.73 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया: मिश्रा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 13:57 IST

Open in App

भोपाल, 22 जून मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 21 जून को कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण महाअभियान के तहत मध्यप्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 16.73 लाख लोगों को टीका लगाया गया।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के गृह मंत्री मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘ सोमवार को प्रदेश और देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। मध्यप्रदेश में एक दिन में कुल 16,73,858 लोगों टीका लगाया गया। मध्यप्रदेश में इन्दौर में सबसे अधिक 2.22 लाख लोगों को टीके लगाए गए जबकि प्रतिशत के हिसाब से 208 प्रतिशत के साथ खंडवा जिला प्रदेश में लक्ष्य हासिल करने में अव्वल रहा।’’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिन में टीकाकरण के मामले में मध्यप्रदेश देश में में शीर्ष स्थान पर है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मात्र तीन जिले छतरपुर, निवाड़ी और अशोक नगर टीकाकरण के दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में सफल नहीं हो सके।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के तहत प्रदेश में सात हजार केंद्रों पर 35 हजार कर्मचारी तैनात किए गये थे। मुख्यमंत्री चौहान सहित प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, एवं भाजपा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए सोमवार को सक्रिय रहे।

प्रदेश सरकार ने टीकाकरण के लिए सोमवार को 19 लाख टीके उपलब्ध कराए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए