लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना के 166 नए मामले आए सामने, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1069

By अनुराग आनंद | Updated: April 11, 2020 21:53 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आंकड़े ने 1000 को पार कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले में काफी तेजी देखी गई है। वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1069 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित के सर्वाधिक मामले मिले हैं। देश की राजधानी दिल्ली व आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले में लगातार तेजी दिख रही है।

नई दिल्ली: आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के  166 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 128 'स्पेशल ऑपरेशन के तहत' (तबलीगी जमात)  से जुड़े मामले हैं। इस तरह दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1069 हो गई है, मरने वालो की संख्या 19 है। आपको बता दें कि ये आंकड़ा दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है। लेकिन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट की मानें तो अब तक दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमण के 903 मामले ही सामने आए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में डेटा कुछ घंटों के अंतराल पर अपडेट होता है, ऐसे में संक्रमितों के आंकड़ा में कई बार अंतर देखने को मिलता है।  

कोरोना के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि आज महाराष्ट्र में कोरोना के 187 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज एक दिन में 17 मौतों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में कुल कोरोना के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 1761 हो गई है।

महाराष्ट्र का ये आंकड़ा राज्य सरकार के संबंधित विभाग से एएनआई को प्राप्त हुआ है। हालांकि, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय वेबसाइट पर डेटा कुछ घंटों के अंतराल पर अपडेट होता है। ऐसे में यह आंकड़ा कई बार थोड़ा कम ज्यादा होता है। 

वहीं, पूरे देश की बात करें तो अब तक देश में 7529 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से भारत में अब तक 242 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी कोरोना वायरस से संक्रमण के 6634 एक्टिव केस है, जबकि 652 लोग कोविड-19 की जंग जीतकर ठीक हो चुके हैं। भारत में 242 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है, जबकि एक मरीज माइग्रेट हो गया है।

पीटीआई की मानें तो आंध्र प्रदेश में शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 405 पर पहुंच गई। गुंटूर जिले में 17 नए मामले आए, ये सभी मामले तबलीगी जमात के सदस्यों के संपर्कों में आए लोग हैं। कुरनूल जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए। इसके अलावा, तमिलनाडु में अब तक कोरोना से 911 लोग संक्रमित हुए, जबकि 8 लोगों की मौत हुई है और 44 लोग ठीक हुए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसतबलीगी जमातमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप