लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16.48 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं: सरकार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को देश के 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,62,932 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 11,64,076 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,48,76,248 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें 95,00,564 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 63,91,562 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,37,58,487 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 75,36,320 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। 18 से 44 साल के 11,64,076 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,42,89,107 लोग पहली जबकि 53,44,986 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,33,18,278 लोगों को पहली जबकि 1,35,72,868 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?