लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 161 नये मामले सामने आये, 251 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: January 17, 2021 19:20 IST

Open in App

अमरावती, 17 जनवरी आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 161 नये मामले सामने आये, 251 मरीज संक्रमण से ठीक हुए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चित्तूर जिले में सबसे अधिक 52 नये मामले सामने आये जबकि कडपा में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि एसपीएस नेल्लोर जिले में 80 मरीज ठीक हुए और वहां उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 200 से कम हो गई।

एसपीएस नेल्लोर जिले में एक सप्ताह में कुल 243 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं जबकि मात्र 39 नये मामले सामने आये हैं।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार जिले में सप्ताह के दौरान संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई।

केवल कृष्णा जिले में अब 300 उपचाराधीन मामले हैं, वहीं गुंटूर में 280, पूर्वी गोदावरी में 206 जबकि बाकी 10 जिलों में 200 से कम मामले हैं।

10 जिलों में से पांच में प्रत्येक में 100 से कम उपचाराधीन मामले हैं जबकि विजयानगरम में सबसे कम 35 उपचाराधीन मामले हैं।

राज्य में 1.25 करोड़ नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,85,985 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8,76,949 और मृतक संख्या 7,140 जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,896 है।

इसमें कहा गया है कि 24 घंटे में केवल विशाखापत्तनम में एक मरीज की मृत्यु हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए