लाइव न्यूज़ :

बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये 160 आईईडी बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2023 17:27 IST

सुरक्षाबलों को ये विस्फोटक एक गुफा से मिले। गुफा में 149 आईईडी छुपाकर रखे गए थे। जवानों ने सभी आईईडी को नष्ट कर दिया। इस तरह सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद में विस्फोटकों का जखीरा बरामदसुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कीछुपाकर रखे गये 160 आईईडी बरामद किए

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जवानों को भारी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों द्वारा गया-औरंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्रों के छकरबंधा, लडूईया, गरीबा डोभा सहित आसपास के नक्सली क्षेत्रों में चलाई जा रही सघन छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में आईईडी बरामद की गई है।

बताया जाता है कि सुरक्षा बलों के द्वारा 160 आईईडी बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने 13 प्रेशर आईईडी बरामद किये। सुरक्षाबलों को ये विस्फोटक एक गुफा से मिले। गुफा में 149 आईईडी छुपाकर रखे गए थे। जवानों ने सभी आईईडी को नष्ट कर दिया। इस तरह सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के देव में पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ है। महोत्सव में किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर मदनपुर एवं देव के जंगलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी छापेमारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को यह सफलता प्राप्त हुई है।

कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों की ओर से की गई इस कार्रवाई से नक्सलियों के पांव उखड़ गए और उन्हें भागने को मजबूर होना पड़ा। बता दें कि गणतंत्र दिवस के भी पूर्व संध्या पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाई गई थी। लेकिन उस योजना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था और भारी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए आग्नेयास्त्र एवं गोलियां बरामद की गई थी। उस वक्त भी सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बरामद कर उसे जंगलों में ही डिफ्यूज किया था।

घटना के बाद सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। इसके साथ ही इलाके में और सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। बिहार पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें संदिग्ध इलाकों में लगातार कॉम्बिंग भी कर रही हैं।

टॅग्स :बिहारसीआरपीएफमाओवालीऔरंगाबादBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?