लाइव न्यूज़ :

Bihar: कोरोना महामारी के बीच आसमान से बरसी मौंत, आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की गई जान

By धीरज पाल | Updated: July 20, 2020 17:38 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में वज्रपात से हुई दस लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सीएम ने कहा कि खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

पटना:बिहार में कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर टूट गया। रविवार को राज्य के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने ने 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि 19 जुलाई को हुई आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले पहले खबर थी कि बिजली गिरने से रविवार को 10 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में वज्रपात से हुई दस लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। बिहार में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर पूर्णिया जिले में तीन, बेगूसराय में दो तथा पटना, सहरसा, पूर्वी चम्पारण, मधेपुरा एवं दरभंगा में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

टॅग्स :बिहारमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए