लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 16 नये मामले

By भाषा | Updated: November 22, 2021 10:49 IST

Open in App

लेह, 22 नवंबर लद्दाख में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,327 पर पहुंच गए हैं जबकि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 230 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल वैश्विक महामारी के प्रकोप की शुरुआत के बाद से लद्दाख में 212 मरीजों की मौत हुई है- इनमें लेह में 154 और करगिल में 58 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में 10 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 20,885 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सभी नये मामले लेह से सामने आए हैं। रविवार को लद्दाख में किसी भी मरीज की कोविड से मौत नहीं हुई थी।

इसी के साथ लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 230 हो गई है जिनमें से 219 का लेह में और 11 का करगिल जिले में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए