लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में आग लगने से 16 मकान जलकर खाक

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:55 IST

Open in App

शिमला, 27 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ऐतिहासिक मलाणा गांव में तड़के भीषण आग लगने से 16 मकान जलकर खाक हो गए और करीब 150 लोग बेघर हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि मलाणा गांव में तड़के करीब एक बजकर 28 मिनट पर लगी आग के कारण एक व्यक्ति झुलस (घायल) गया है।

मलाणा एक सुदूर गांव है जिसके निवासी अपने अनोखे रीति-रिवाजों के कारण जाने जाते हैं और उन पर गर्व करते हैं। इस गांव के लोग जमलू देवता की पूजा करते हैं और यह विश्वास करते हैं कि वे यूनान के महान राजा सिकंदर की सेना में सैनिक रह चुके लोगों के वंशज हैं। गांजा की खेती करना गांव में कई लोगों के लिए आजीविका का एक प्रमुख स्रोत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, "हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। ऐतिहासिक मलाणा गांव में हुई इस त्रासदी के सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटे हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, "हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में आग लगने से हुए नुकसान से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में जिन गांववासियों के घरों को क्षति पहुंची है, मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रदेश सरकार व प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में लगे हैं।"

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्य का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए