लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1557 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:19 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,557 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 20,12,123 हो गई है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान 18 और संक्रमितों की मौत होने से आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 13,825 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक रविवार सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 1,213 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक राज्य में 19,83,119 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,179 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य के तीन जिले ऐसे हैं जहां पर 200 से अधिक नए मामले आए हैं जबकि चार जिलों में 100 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। चित्तूर में सबसे अधिक 255 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं कुर्नूल में सबसे कम महज चार मामले आए। इसके साथ ही कुर्नूल राज्य का पहला जिला बन गया है जहां पर गत छह महीने में पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 100 से नीचे आई है। यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 98 रह गई है। बुलेटिन के मुताबिक कृष्णा जिले में चार मरीजों की मौत दर्ज की गई है जबकि चित्तूर-गुंटूर-एसपीएस नेल्लोर में तीन-तीन मरीजों की और प्रकाशम- विशाखापत्तनम में दो-दो मरीजों की मौत गत 24 घंटे के दौरान हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर