लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में बढ़ेंगे 15,000 बेड

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:15 IST

Open in App

भोपाल, एक अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश के अस्पतालों में 15,000 से अधिक बेड बढ़ाए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश के अस्पतालों में 15,000 से अधिक बेड बढ़ाए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के लिए सामान्य, ऑक्सीजन एवं आईसीयू बेड की कुल संख्या 20,139 है, जिसे बढ़ाकर 35,621 किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना टीके की लगभग साढ़े तीन लाख खुराक दी जा रही है। वहीं अब प्रतिदिन चार लाख से अधिक खुराक दी जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोविड-19 की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में मरीजों के उपचार की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एक ओर जहाँ कोरोना के इलाज के लिए सभी जिलों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टीकाकरण के कार्य को भी गति दी जा रही है।

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,332 नए मामले आए। इस तरह प्रदेश में अब तक 2,95,511 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 3,986 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए