लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस के 150 सांसदों को रूस से धन मिला, ये USSR के एजेंट के रूप में कर रहे थे काम': भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2025 09:58 IST

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत संघ द्वारा "वित्त पोषित" किया गया था, जो रूस के "एजेंट" के रूप में काम करते थे। 

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा 2011 में जारी किए गए एक दस्तावेज को शेयर कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत संघ द्वारा "वित्त पोषित" किया गया था, जो रूस के "एजेंट" के रूप में काम करते थे। 

निशिकांत दुबे ने अपने 'एक्स' पोस्ट में 'कांग्रेस, करप्शन और गुलामी' नामक शीर्षक के साथ लिखा, "यह अवर्गीकृत गुप्त दस्तावेज 2011 में सीआईए द्वारा जारी किया गया था। इसके अनुसार, दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत रूस द्वारा वित्त पोषित किया गया था, जो रूस के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे?" 

भाजपा सांसद ने कहा कि पत्रकारों का एक समूह उनका "एजेंट" था। निशिकांत दुबे ने दावा किया कि उन्होंने जो दस्तावेज साझा किया है, उसमें रूस द्वारा प्रकाशित 16,000 समाचार लेखों की सूची है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन के दौरान, रूसी खुफिया एजेंसी के 1100 लोग भारत में थे और उन्होंने नौकरशाहों, व्यापारिक संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों और राय निर्माताओं को अपनी "जेब" में रखा। 

निशिकांत दुबे ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने सोवियत संघ के शासन के दौरान चुनाव के नाम पर जर्मन सरकार से 5 लाख रुपये लिए और हारने के बाद इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्ष बन गईं। पोस्ट के अंत में भाजपा सांसद ने पूछा, "क्या यह देश था या गुलामों, एजेंटों और बिचौलियों की कठपुतली? कांग्रेस को जवाब देना चाहिए, क्या आज इस पर जांच होनी चाहिए या नहीं?"

टॅग्स :कांग्रेसBJPरूससीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार