लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: स्कूल में तिरंगे के नाम पर बच्चों से मांगे गए 15-15 रुपये, सपा ने लगाया वसूली का आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 6, 2022 15:59 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल में बच्चों से तिरंगे के नाम पर 15-15 रूपया मांगा जा रहा है। वीडियो हाथरस का बताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा ने भाजपा पर हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर वसूली करने करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हो रहा है बच्चों से पैसे मांगने का वीडियोस्कूल में बच्चों से तिरंगे के नाम पर 15-15 रुपये मांगे जा रहे हैंसपा ने शेयर कर यूपी सरकार पर वसूली का आरोप लगाया

हाथरस: समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा ने भाजपा पर हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर वसूली करने करने का आरोप लगाया है। सपा की तरफ से कहा गया है, "भाजपा सरकार में तिरंगे के नाम पर वसूली! हाथरस के सरकारी स्कूल में अध्यापक बच्चों से राष्ट्रीय ध्वज के लिए वसूल रहे पैसे। शर्मनाक! आज़ादी के अमृत महोत्सव को बना दिया गरीबों के शोषण का माध्यम। "हर घर तिरंगा" अभियान के नाम पर बंद हो स्कूली बच्चों से वसूली का खेल।"

क्या है वीडियो में 

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में माइक से बच्चों को संबोधित करते हुए एक व्यक्ति कह रहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए मुख्यमंत्री और शासन का आदेश है। इसके लिए झंडा फहराने के लिए सबको 15-15 रुपये लाना है। बच्चों से कहा जा रहा है कि शासनादेश है, मीटींग में तय किया गया कि झंडे के लिए सभी बच्चे 15-15 रुपये लेकर आएंगे।  अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के 75 साल साल पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि 13 से 15 अगस्त तक देश के हर घर पर तिरंगा फहराया जाय। सरकार ने 25 करोड़ परिवारों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के लिए बड़े पैमाने पर तिरंगे का निर्माण भी किया जा रहा है। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे को लेकर उनमें और समझ आएगी। इसके अंतर्गत शैक्षणिक संस्थान हर घर तिरंगा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोसमाजवादी पार्टीBJPआजादी का अमृत महोत्सवउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप