लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान 15 पंजाबी युवक लापता

By भाषा | Updated: March 10, 2020 06:01 IST

लापता युवकों के परिजनों ने नापा को बताया कि मूलतः पंजाब के निवासी 56 लोगों का समूह अमेरिकी सीमा से केवल एक घंटे की दूरी पर था तब मेक्सिको की सेना ने उन्हें पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चाहल के अनुसार इनमें से छह युवक बहामास द्वीप की ओर से सीमा लांघने कर अमेरिका में घुसने का प्रयास कर रहे थेचाहल ने एक बयान में कहा कि मेक्सिको की सेना ने छह पंजाबी युवकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया जो अमेरिका पहुंच गए लेकिन 11 युवकों को ले जाया गया जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है।

वाशिंगटन: अमेरिका के दक्षिण में मेक्सिको और बहामास से सटी सीमा पार कर अवैध रूप से देश में घुसने का प्रयास कर रहे पंजाब के रहने वाले कम से कम 15 युवक लापता हो गए हैं। एक सामुदायिक कार्यकर्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चाहल के अनुसार इनमें से छह युवक बहामास द्वीप की ओर से सीमा लांघने कर अमेरिका में घुसने का प्रयास कर रहे थे जबकि नौ युवक मेक्सिको की तरफ से अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।लापता युवकों के परिजनों ने नापा को बताया कि मूलतः पंजाब के निवासी 56 लोगों का समूह अमेरिकी सीमा से केवल एक घंटे की दूरी पर था तब मेक्सिको की सेना ने उन्हें पकड़ लिया। चाहल ने एक बयान में कहा कि मेक्सिको की सेना ने छह पंजाबी युवकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया जो अमेरिका पहुंच गए लेकिन 11 युवकों को ले जाया गया जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि छह युवक बहामास की तरफ से अमेरिका में प्रवेश करने के दौरान लापता हो गये ।

टॅग्स :पंजाबअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील