लाइव न्यूज़ :

यूपी: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, दो टेंपो पर ट्रक पलटने से 16 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2019 12:53 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे घायलों को चिकित्सा और मृतकों को उचित मुआवजा प्रदान करें।

Open in App
ठळक मुद्देयह हादसा लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है।

सम्भल जिले के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से कपड़ा लेकर आ रहे एक ट्रक ने लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास आगे चल रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे वह खड्ड में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि ट्रक ने आगे चलकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर उस पर पलट गया। त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में टेम्पो और सवारी गाड़ी पर बैठे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ऑटो बरतारा से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रहा था जबकि दूसरा वाहन जंग बहादुर गंज के लिए शाहजहांपुर से सवारियां ले जा रहा था। त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटवाया जिसके बाद बमुश्किल शवों को निकाला जा सका।

उन्होंने बताया कि घटना में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप