लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,262 हुई

By भाषा | Updated: April 16, 2021 10:54 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 16 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 15 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,262 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 63 है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सभी नये मामलों की पुष्टि दक्षिण अंडमान जिले में संक्रमितों की संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 117 मरीज उपचाराधीन हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले से हैं। अन्य दो जिलों उत्तर एवं मध्य अंडमान एवं निकोबार में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि चार और लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमण से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 5,082 हो गयी है।

प्रशासन ने अब तक 3,45,485 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 47,000 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए