लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन बना था दुनिया का पहला टैडी बियर, मिर्जा गालिब का हुआ था निधन-जानिए 15 फरवरी का इतिहास

By भाषा | Updated: February 15, 2020 12:48 IST

Open in App

लोग अक्सर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं और 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल भोले से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो साफ्ट टॉय बाजार में उतारे तो इन्हें ‘टैडी’ नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी। इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘‘टैडी’’ बुलाया करते थे और मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी।

उन्होंने इसके लिए बाकायदा उन्हें एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनो में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनिया भर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा। देश दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है। 

1564 : इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्‍म।

1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।

1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे।

1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त।

मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।

1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।

1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।

1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।

1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।

1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।

2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली। 

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण