लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के 15 अधिकारी “अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिये गृहमंत्री का पदक’’ पुरस्कार से सम्मानित

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त झारखंड के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की जांच करने वाले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी वी के शुक्ला एजेंसी के उन 15 अधिकारियों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें 2021 में “अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिये गृहमंत्री का पदक” प्रदान किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विजय कुमार शुक्ला सीबीआई की विशेष अपराध शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। न्यायाधीश की मौत के अलावा सथानकुलम पुलिस थाना में एक पिता और पुत्र की हिरासत में हत्या जैसे अन्य सनसनीखेज मामलों की जांच कर चुके हैं।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी की पत्नी नेहा कुमारी की मौत की जांच करने वाले पुलिस उपाधीक्षक शाम दत्त, बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच करने वाले कौशल किशोर सिंह और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच करने वाले राजेन्द्र सिंह गुसाईं समेत सीबीआई के कुल 15 अधिकारियों को गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया।

पर्दी समुदाय की लापता महिला की तलाश की जांच का नेतृत्व करने वाले पुलिस उपाधीक्षक अतुल हलेजा, आईआरएस अधिकारी के खिलाफ 40 लाख रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज करने वाले महर्षि रे और भिंड जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की जांच करने वाले आशुतोष कुमार को भी “अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिये गृहमंत्री का पदक” से सम्मानित किया गया।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस पदक की शुरुआत 2018 में की गई थी और इसका उद्देश्य था विभिन्न राज्यों की पुलिस के अलावा केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा अपराधों की जांच में उच्च प्रोफेशनल मानकों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट अन्वेषण करने वाले जांच अधिकारियों की मेहनत को सम्मानित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?