लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 14,849 नए मामले, 155 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी देश में कोविड-19 के 14,849 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,54,533 हो गई। वहीं अब तक 1,03,16,786 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 155 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,339 हो गई।

देश में अब तक कुल 1,03,16,786 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिसके बाद स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.83 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.44 फीसदी है।

देश में लगातार पांचवें दिन भी संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे रही। अभी 1,84,408 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आकंड़ों के अनुसार अब तक देश में 19,17,66,871 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,81,752 नमूनों की जांच शनिवार को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर