लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 144 नये मामले

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:29 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 144 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,095 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 4,401 पर बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू संभाग से 47 जबकि कश्मीर संभाग से संक्रमण के 97 नये मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 31 नये मरीज मिले जबकि अनंतनाग जिले में 19 नये मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,159 हो गयी है जबकि अब तक 3,18,535 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के 43 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो