लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 14,313 नए मामले, 181 और लोगों की जान गई

By भाषा | Updated: October 12, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,313 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई। पिछले 224 दिन की अवधि में, एक दिन में सामने आए संक्रमण के यह सबसे कम मामले हैं। इस बीच, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 181 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,963 हो गई। देश में लगातार 18 दिनों से एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 107 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,14,900 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.63 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,447 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,50,38,043 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,81,766 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 43 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत है, जो पिछले 109 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,33,20,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 95.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो