लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:17 IST

Open in App

चंडीगढ़/अहमदाबाद, 15 अक्टूबर हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,71,049 हो गई। राज्य सरकार के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

वहीं, पंजाब में कोविड-19 के 21 जबकि गुजरात में 14 नए सामने आए।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या 10,049 ही है।

गुरुग्राम जिले में संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संक्या 93 है। 7,60,884 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से उबरने की दर 98.68 प्रतिशत है।

वहीं, पंजाब में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,01,992 हो गई जबकि मृतक संख्या 16,540 पर पहुंच गई। संक्रमण से मरीज की मौत फिरोजपुर में हुई।

वहीं गुजरात में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,26,258 हो गई। जबकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और कुल मतृक संख्या 10,086 है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 17 लोग और स्वस्थ हुए जिसके बाद संक्रमण को अब तक मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,15,960 पर पहुंच गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 212 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos