लाइव न्यूज़ :

देश में दर्ज हुए कोरोना के 1.4 लाख से अधिक दैनिक मामले, 285 की मौत; इन राज्यों में ओमीक्रॉन ने बढ़ाई चिंता

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2022 12:45 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन (शुक्रवार) में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आए हैं। कुल मामलों की संख्या 3,53,68,372 पर पहुंच गयी। वहीं 285 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 876 मामले आए हैंदिल्ली में 513 और कर्नाटक में 333 नए मामले दर्ज किए गए हैं

नयी दिल्लीः भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,53,68,372 पर पहुंच गयी, जिसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामले भी शामिल हैं।

केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामलों में से 1,203 मरीज स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए।

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो करीब 222 दिनों में सबसे अधिक हैं। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गयी है जो करीब 187 दिनों में सबसे अधिक है। महामारी से 285 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गयी है। पिछले साल 31 मई को संक्रमण के कुल 1,52,734 नए मामले आए थे। 

केंद्र ने ओमीक्रॉन के जारी किए नए आंकड़े

केंद्र ने कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के ताज़ा राज्यवार आंकड़े जारी किए हैं और इसके कुल 3,071 मामलों की पुष्टि हुई है। 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन मामले मिले हैं जिनमें से महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 876 जबकि दिल्ली में 513 केस हैं। गौरतलब है, महाराष्ट्र ने जीनोम सिक्वेंसिंग रोक दी है और अब वहां सीरो सर्वे होगा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?