लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए गए इटली के 14 नागरिक, केंद्र सरकार ने किया था अनुरोध

By भाषा | Updated: March 5, 2020 11:41 IST

चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब भारत में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस के अब-तक 29 केस पॉजिटिव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइटली के 21 पर्यटकों और उनके तीन भारतीय टूर ऑपरेटरों को कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद बुधवार को आईटीबीपी के अलगाव केंद्र से यहां लाया गया था।अस्पताल के बाकी कामकाज सामान्य तरीके से चल रहे हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इटली के 14 नागरिकों को आईटीबीपी के एक अलगाव केंद्र से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार सुबह एक बयान जारी कर कहा कि ये मरीज अस्पताल की एक अलग मंजिल के वार्ड में भर्ती हैं और इस वार्ड का बाकी के अस्पताल से कोई संपर्क नहीं है। इन मरीजों का इलाज कर रही मेडिकल टीम ने सुरक्षा के सभी उपाय कर रखे हैं।

अस्पताल की इस मंजिल पर इस्तेमाल किए जा रहे सभी सामान को अलग रखा गया है। बयान में बताया गया है कि अस्पताल के बाकी कामकाज सामान्य तरीके से चल रहे हैं और मरीजों, यहां आने वाले लोगों या कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं है।

इटली के 21 पर्यटकों और उनके तीन भारतीय टूर ऑपरेटरों को कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद बुधवार को आईटीबीपी के अलगाव केंद्र से यहां लाया गया था। वायरस से संक्रमित इटली के एक जोड़े का जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विदेशियों को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल और राष्ट्रीय राजधानी के एक केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि भारतीयों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर