लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 13,847 नए मामले आए, 172 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक मई गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 13,847 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 5,78,624 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में गत 24 घंटे में 172 संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे यहां महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,355 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि गत एक दिन में 10,582 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इन्हें मिलकार राज्य में अबतक 4,29,130 मरीज महामारी को मता दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरात में इस समय 1,42,139 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 637 वेंटीलेटर पर हैं।

अधिकारी के मुताबिक अहमदाबाद जिले में सबसे अधिक 5060 नए मामले आए हैं। वहीं सूरत में 2188, वडोदरा में 783, जामनगर में 743,राजकोट में 700 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि सूरत में सबसे अधिक 24 लोगों की मौत गत 24 घंटे में हुई है जबकि अहमदाबाद और राजकोट में क्रमश: 23 और 14 लोगों की जान गई है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था जिनमें से 55,235 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात में एक दिन में टीके की कुल 2,17,093 खुराक दी गई। इसके साथ ही राज्य में 1,23,04,359 लोगों को टीका दिया जा चुका है जिनमें से 24,92,496 लाभार्थी दूसरी खुराक भी ले चुके हैं।

इस बीच, केंद्र शसित प्रदेश दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 212 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 7,859 मामले आ चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में इस समय 2,029 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि अबतक कुल चार लोगों की यहां जान गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए