लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 138 नए मामले, उपराज्यपाल ने समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 12:12 IST

Open in App

लेह, 30 मई लद्दाख में कोविड-19 के 138 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 18,448 पर पहुंच गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वहीं, उपराज्यपाल आर के माथुर ने स्थिति की समीक्षा की और पुलिस को लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए गांवों में व्यापक गश्त करने के निर्देश दिए।

केंद्र शासित प्रदेश में पिछले साल महामारी फैलने के बाद से कोविड-19 से 187 लोग जान गंवा चुके हैं। बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लेह जिले में 136 लोगों की मौत हुई और करगिल में 51 लोगों की मौत हुई।

लद्दाख में सात जून तक आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश में मई में अभी तक संक्रमण के 4,479 मामले आए और 44 लोगों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों में से 123 मामले लेह में और 15 करगिल में आए। इसके साथ ही दोनों जिलों में 1,603 लोग अब भी कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं।

लद्दाख में 141 और लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 16,658 हो गई है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने शनिवार को कोविड-19 पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और पुलिस को लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए गांवों में व्यापक गश्त करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने संक्रमण के मामलों पर नजर रखने पर जोर दिया और सीरो सर्वेक्षण कराने के अलावा कोविड अनुकूल व्यवहार तथा दिशा निर्देशों का प्रचार करने को भी कहा।

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने अधिकारियों को कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए एक समिति बनाने का भी निर्देश दिया और बजट संबंधी चिंताओं पर जल्द से जल्द प्रस्ताव लाने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए