आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 137 नये मामले सामने आये

By भाषा | Published: January 22, 2021 08:05 PM2021-01-22T20:05:44+5:302021-01-22T20:05:44+5:30

137 new cases of Kovid-19 found in Andhra Pradesh | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 137 नये मामले सामने आये

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 137 नये मामले सामने आये

अमरावती, 22 जनवरी आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 137 नये मामले सामने आये।

इन्हें मिला कर राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,488 है।

एक नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि 167 मरीज ठीक हुए और इस अवधि के दौरान चार और मरीजों की मौत हो गई।

इसमें कहा गया है कि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,86,694, ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,78,060 और मृतक संख्या बढ़कर 7,146 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 137 new cases of Kovid-19 found in Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे