लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 9 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.41 प्रतिशत मतदान

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 19, 2019 11:32 IST

नौ लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हमें इन क्षेत्रों में किसी भी मतदान केंद्र से किसी तरह की हिंसा या किसी दिक्कत की कोई शिकायतें नहीं मिली है।

Open in App

आम चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर रविवार को सुबह नौ बजे तक लगभग 13.41 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दो घंटे मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इन सीटों पर 1,49,63,064 मतदाता हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नौ लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हमें इन क्षेत्रों में किसी भी मतदान केंद्र से किसी तरह की हिंसा या किसी दिक्कत की कोई शिकायतें नहीं मिली है। हालांकि, हमारे अधिकारी अलर्ट हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक जादवपुर में सबसे अधिक 17.11 प्रतिशत और दम दम में 16.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मथुरापुर (एससी) में 15.68 प्रतिशत, बसीरहाट में 15.65 प्रतिशत, बारासात में 14.78 प्रतिशत, डायमंड हार्बर में 13.32 फीसदी, कोलकाता दक्षिण में 11.92 प्रतिशत, जयनगर में 11.43 प्रतिशत और कोलकाता उत्तर में 11.08 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी की खबरें हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम खराबी की जांच कर रहे हैं। जहां से हमें मशीनों के ठीक तरह से काम ना करने की रिपोर्टें मिल रही है उन मतदान केंद्रों पर रिजर्व ईवीएम को भेजा जा रहा है। वहां मतदान जल्द शुरू होगा।’’ इन नौ सीटों पर 1,49,63,064 मतदाता हैं जो 111 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।

जादवपुर को छोड़कर आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 17,042 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की कुल 710 टुकड़ियों को तैनात किया है। ये नौ निर्वाचन क्षेत्र कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना के तीन जिलों में फैले हैं।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप