लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1324 नए मामले, 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 21:17 IST

Open in App

भोपाल, चार दिसंबर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1324 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,698 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 3,314 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में पांच, ग्वालियर एवं सागर में दो-दो और भोपाल, रायसेन, झाबुआ, हरदा एवं टीकमगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 776 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 525, उज्जैन में 100, सागर में 144, जबलपुर में 226 एवं ग्वालियर में 184 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 526 नये मामले इंदौर जिले में जबकि भोपाल में 321, ग्वालियर में 48 और जबलपुर में 27 नये मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,94,743 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,641 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 1,556 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर