लाइव न्यूज़ :

पीएमकेवीवाई के तहत 1.32 करोड़ उम्मीदवारों को प्रशिक्षित और उन्मुख किया गया : सरकार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सरकार ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत इस साल 21 नवंबर तक देश भर में 1.32 करोड़ उम्मीदवारों को प्रशिक्षित और रोजगार उन्मुख किया गया है।

कौशल भारत मिशन के तहत, कौशल विकास मंत्रालय ग्रामीण गरीब और बेरोजगार युवाओं सहित युवाओं को अल्पकालिक कौशल विकास प्रशिक्षण और प्रमाणन करने और उन्हें देश भर में बेहतर आजीविका के लिए रोजगार योग्य बनाने के उद्देश्य से पीएमकेवीवाई लागू कर रहा है।

इस योजना के अंतर्गत लक्षित समूहों को ग्रामीण क्षेत्रों को दायरे में लेते हुए देश में परिवहन लागत, रहने ठहरने, परिवहन, नियुक्ति के बाद की सहायतायें, पुरस्कार राशि आदि जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान है।

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘पीएमकेवीवाई के तहत, 21 नवंबर, 2021 तक, देश भर में लगभग 1.32 करोड़ उम्मीदवारों (0.67 करोड़ अल्पकालिक प्रशिक्षण में प्रशिक्षित और 0.65 करोड़ पूर्व शिक्षा की मान्यता में उन्मुख) प्रशिक्षित एवं रोजगार उन्मुख किये गये हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पीएमकेवीवाई के तहत, एसटीटी (अल्पकालिक प्रशिक्षण) प्रमाणित उम्मीदवारों को नियुक्ति के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जबकि आरपीएल (पूर्व शिक्षा की मान्यता) को प्लेसमेंट से नहीं जोड़ा जाता है क्योंकि यह उम्मीदवारों के मौजूदा कौशल की पहचान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी