लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,316 नये मामले, 11 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:11 IST

Open in App

अमरावती, 19 नवंबर आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,316 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 8,58,711 हो गयी।

राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 6910 हो गयी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,821 मरीज स्वस्थ हो गए। इन्हें मिला कर कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर आठ लाख 35 हजार 801 हो गई।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या 16,000 से कम हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण दर 9.13 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 94 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए