लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 1,302 नए मामले, संक्रमितों में 263 बच्चे

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:01 IST

Open in App

आइजोल, सात अक्टूबर मिजोरम में कोविड-19 के 1,302 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,629 हो गई। नए मरीजों में 263 बच्चे हैं। वहीं छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 341 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 1,471 नए मामले सामने आए थे और चार लोगों की मौत हुई थी।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 728 नए मामले आइजोल जिले से सामने आए। राज्य में अब 16,075 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 86,213 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 84 फीसदी जबकि मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि 6.84 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 4.59 लाख लोगों को दोनों खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए