लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 130 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:29 IST

Open in App

अमरावती, 30 दिसंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 130 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,76,979 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि इस दौरान महामारी से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,493 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 100 प्रतिशत पात्र लोग कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 97 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 20,61,405 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 1,081 रह गई है। इस दौरान नेल्लोर जिले में कोविड-19 के कारण एक मरीज की मौत हुई।

आंध्र प्रदेश में अब तक 3.12 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 33 हजार नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए