लाइव न्यूज़ :

कोहरे के कारण 13 ट्रेनों की आवाजाही में देरी, देखें लिस्ट, उत्तर भारत में जारी शीतलहर का कहर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 16, 2023 07:27 IST

भारतीय रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे के अनुसार, 13 ट्रेनें करीब दो घंटे की देरी से चल रही हैं।कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में ये ट्रेनें देरी से चल रही हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली में शीतलहर की स्थिति की वापसी की भविष्यवाणी की है।

नई दिल्ली: कई उत्तर भारतीय राज्य शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर 18 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है, जिससे कम दृश्यता के कारण उड़ान और रेल सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे के अनुसार, सोमवार को 13 ट्रेनें करीब दो घंटे की देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में ये ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली में शीतलहर की स्थिति की वापसी की भविष्यवाणी की है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सर्दी में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक शहर में पहले ही भीषण शीतलहर देखी जा चुकी थी। विभाग ने कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी 18 जनवरी तक गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। यही नहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 18 जनवरी से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 18 जनवरी की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 

इसके प्रभाव में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-20 जनवरी 2023 के दौरान हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 17 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और 18 से 20 जनवरी के दौरान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

17 जनवरी तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और 18-20 जनवरी के दौरान 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। गुजरात में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान, पंजाब, और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों में 17 तारीख तक और उसके बाद 18 तारीख को अलग-अलग इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी 19 जनवरी, 2023 तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। 15 जनवरी, 2023 को हिमाचल प्रदेश के अलग-थलग स्थानों में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है। 18 जनवरी 2023 तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर पाला पड़ने की स्थिति।

टॅग्स :कोहराभारतीय रेलविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील