लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 13 नए मामले

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:14 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। हाल के महीनों में पहली बार संक्रमण के इतने कम मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। वहीं, लगातार दो दिन यहां संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 95 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केंद्र-शासित प्रदेश में मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.67 फीसदी और 95.84 फीसदी है।

केंद्र-शासित प्रदेश में अब तक 36,337 लोग संक्रमित हो चुके हैं और फिलहाल 902 मरीजों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या 608 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए