लद्दाख में कोविड-19 के 13 नए मामले
By भाषा | Published: November 21, 2021 12:49 PM2021-11-21T12:49:25+5:302021-11-21T12:49:25+5:30
लेह, 21 नवंबर लद्दाख में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,311 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 224 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां संक्रमण से अब तक 212 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 154 मरीजों की मौत लेह में और 58 मरीजों की मौत करगिल में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 1,559 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 13 में संक्रमण पाया गया। वहीं 13 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,875 हो गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।