लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 13 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,709 हुई

By भाषा | Updated: December 30, 2020 12:02 IST

Open in App

ईटानगर, 30 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 13 नए मामले आने से बुधवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,709 हो गयी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल. जाम्पा ने बताया कि त्वांग से सात, कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र तथा वेस्ट कामेंग से दो-दो मामले आए। ईस्ट सियांग और लोहित जिले से एक-एक मामला आया।

अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन तरीके से सभी मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सेना के दो कर्मी और आईटीबीपी के एक जवान भी संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 17 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,538 हो गई है।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 98.97 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 115 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के कारण यहां अब तक 56 लोगों की मौत हुई है और राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 484 जांच के साथ अब तक कुल 3,77,052 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?