लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, गढ़चिरौली जिले में मार गिराए 16 नक्सली

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2018 03:21 IST

पुलिस ने यह कार्रवाई एंटी-नक्सल ऑपरेशत के तहत की है। इस चार सालों में पुलिस द्वारा नक्सलियों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अप्रैलः महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, इटापल्ली बोरिया के जंगल में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इनके पास से कितने हथियार बरामदहुए हैं। यह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है। 

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने यह कार्रवाई एंटी-नक्सल ऑपरेशत के तहत की है। इस चार सालों में पुलिस द्वारा नक्सलियों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में ही पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया था, इसमें दो महिला नक्सली शामिल थीं। बता दें, महाराष्ट्र पुलिस राज्य के इस नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस इलाके में ग्रामीणों और नक्सलियों के बीच अक्सर संघर्ष की खबरें आती हैं इसलिए इलाके से नक्सलियों की सफाई के लिए पुलिस की तरफ से मुठभेड़ जारी है।

इधर, छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के घने जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण बस्तर) सुंदरराज पी ने बताया कि सीआरपीएफ की टीमें शुक्रवार रात किस्ताराम थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थीं। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि किस्ताराम से तीन किलोमीटर की दूरी पर कारिगुंडम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के 212वीं बटालियन से संबद्ध सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार मौर्य (51) शहीद हो गए। मौर्य उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले थे। सुंदरराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौर्य के शव को आज शाम उनके पैतृक स्थान के लिए रवाना किया जाएगा।

टॅग्स :नक्सलमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष