झारखंड में कोविड-19 से 13 और मरीजों की मौत, 603 नए मामले आए

By भाषा | Published: June 9, 2021 10:58 PM2021-06-09T22:58:55+5:302021-06-09T22:58:55+5:30

13 more patients died of Kovid-19 in Jharkhand, 603 new cases came | झारखंड में कोविड-19 से 13 और मरीजों की मौत, 603 नए मामले आए

झारखंड में कोविड-19 से 13 और मरीजों की मौत, 603 नए मामले आए

रांची, नौ जून झारखंड में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 13 और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकार राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5073 हो गई है। वहीं, इस अवधि में 603 नए मामले आने से साथ राज्य में अबतक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 3,42,179 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी बुलेटिन में अपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कुल 3,42,179 संक्रमितों में से 3,32,007 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 5099 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में 45715 नमूनों की जांच की गई। बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में 29 संक्रमित राजधानी रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूमि में 348 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची और पूर्वी सिंहभू में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13 more patients died of Kovid-19 in Jharkhand, 603 new cases came

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे