लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 09:09 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 23 मार्च मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार बस के बीच टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थीं। तभी सुबह करीब सात बजे शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस ने सामने से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में नौ महिलाओं और ऑटो चालक (पुरुष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

एसपी ने बताया कि हादसे में 12 महिलाएं और ऑटो रिक्शा चालक सहित 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों की शिनाख्त की जा रही है और उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए