लाइव न्यूज़ :

13 जुलाई 2011: जब चंद मिनट में तीन बम धमाकों से हिल गया था मुंबई शहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2018 06:06 IST

13 जुलाई 2011 को धमाकों से मुंबई पूरी तरह से हिल गई थी। इसी दिन मुंबई में तीन जगह ओपेरा हाउस, दादर और जवेरी बाजार (हीरों का बाजार) बम धमाके हुए थे।

Open in App

13 जुलाई 2011 को धमाकों से मुंबई पूरी तरह से हिल गई थी। इसी दिन मुंबई में तीन जगह  ओपेरा हाउस, दादर और जवेरी बाजार (हीरों का बाजार) बम धमाके हुए थे। यह मुंबई पर चौथा बड़ा हमला था। धमाकों के पीछे इंडियन मुजाहिदीन हाथ बताया जाता है। मुंबई में हुए तीन बम धमाकों ने देश को हिलाकर रख दिया था। कहा जाता है कि 13 जुलाई को ही आतंकी कसाब का जन्मदिन था और धमाके मुंबई में उसकी शान के कारण करवाए गए थे। वहीं, इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 130 लोग घायल हो गए थे।

चंद मिनट में हुए तीन धमाके

बुधवार के दिन शाम करीब 6.45 से 7.00 के बीच ये धमाके हुए थे। पहला धमाका 6.45 पर झवेरी बाजार में, दूसरा 6.55 पर दादर में और तीसरा धमाका 7.00 बजे ओपेरा हाउस के पास हुआ। इतना ही नहीं 2 जिंदा बम को फटने से पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। ये बम ग्रांट रोड सांताक्रूज में मिला था। तहा जाता है ये धमाके काफी बड़े रूप में थे। इन विस्फोटों में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।

धमाके के सबूत

धमाकों के बाद इसके पीछे के सबूत ढ़ूंढे गए थे। पाकिस्तान के लिए किए गए कॉल्स की जांच भी की गई। जिसके बाद एटीएस जांच की मानें तो जांच के दौरान कुल 12 हजार 3 सौ 73 लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान 18 राज्यों में धमाकों के सुराग की तलाश की गई और लगातार 29 दिनों तक तकरीबन 1 सौ 80 घंटे के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। धमाका करने वालों को डेढ़ लाख रुपए दिए थे। यह पैसे यासिन भटकल ने मुहैया कराए थे।

गई थीं मासूमों की जानें

ये धमाके बाकियों के काफी ताकतवर बताए गए थे। जब ये धमाके हुए थे तो घटनास्थल के साथ साथ आस आपस के इलाके तक हिल गए थे। जहां बम विस्फोट हुए वहां का मंजर तो और भी ज्यादा दिल दहला देने वाला था। इस दौरान विकीपीडिया के मुताबिक 19 लोगों की जान चली गई थी और 130 लोग घायल हो गए थे। उस दिन का मुंबई का नजारा कुछ ऐसा था कि पूरा देश सदमें में आ गया था। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील