लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव मामले में 13 गिरफ्तार, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन

By अनिल शर्मा | Updated: August 22, 2022 07:56 IST

घटना रविवार शाम की है जब सीएम का काफिला पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग से गया जा रहा था। जैसा ही काफिला गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास पहुचा, कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकाफिला बादशाही नाला में एक लापता व्यक्ति के परिजनों के विरोध प्रदर्शन के सामने से गुजर रहा था, जिसका शव रविवार बादशाही नाला में मिला।पटना डीएम ने घटना की जांच के लिए एडीएम और डीएसपी की दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। 

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हुए पथराव के मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना रविवार शाम की है जब सीएम का काफिला पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग से गया जा रहा था। जैसा ही काफिला गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास पहुचा, कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में नीतीश कुमार के काफिले के कुछ वाहनों के शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि उस काफिले में नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सीएम के काफिले के चार वाहनों पर असामाजिक तत्वों ने शाम करीब 5 बजे सोहगी मोड़ के नजदीक हमला किया। पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री का काफिला धनरुआ और गौरीचक होते हुए पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग से गया जा रहा था।

पटना के एसएसपी ने बयान जारी कर कहा है कि 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पटना DM कार्यालय ने एक बयान में कहा कि काफिला बादशाही नाला में एक लापता व्यक्ति के परिजनों के विरोध प्रदर्शन के सामने से गुजर रहा था, जिसका शव रविवार बादशाही नाला में मिला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए, पटना डीएम ने रविवार को घटना की जांच के लिए एडीएम (कानून व्यवस्था) और डीएसपी (मुख्यालय) की दो सदस्यीय टीम का गठन किया। डीएम ने कहा कि टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी